Saturday, October 31st, 2026

 Whatsapp साल 2023 में पूरी तरह बदल जाएगा, आने वाले हैं कई नए फीचर्स

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp में लगातार नए फीचर्स मिलते रहते हैं और यूजर्स का चैटिंग अनुभव बेहतर बनाने के लिए कंपनी साल 2023 में भी ढेरों नए फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें से कुछ फीचर्स की टेस्टिंग बीटा यूजर्स के साथ की जा रही है और बाकी डिवेलपमेंट मोड में हैं। हम इस साल आने वाले नए फीचर्स की लिस्ट एकसाथ लेकर आए हैं।

वीडियो कॉल्स के लिए PiP मोड
जल्द iOS ऐप में यूजर्स को नया पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड फीचर मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स छोटी विंडो में वीडियो कॉल करते हुए भी बाकी ऐप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। अभी वीडियो कॉल के दौरान बैक करने की स्थिति में वीडियो दिखना बंद हो जाता है और कॉल के दौरान कोई अन्य ऐप इस्तेमाल नहीं की जा सकती।

व्यू वन्स टेक्स्ट
वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप में फोटो या वीडियो व्यू वन्स फीचर की मदद से भेजने का विकल्प मिलता है। इस फीचर के साथ भेजी गई मीडिया फाइल केवल एक बार देखी जा सकती है और उसका स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता। नए साल पर टेक्स्ट के लिए भी यह फीचर मिलेगा और व्यू वन्स टेक्स्ट भी भेजे जा सकेंगे। इस तरह सेंसिटिव या पर्सनल मेसेज भेजना आसान हो जाएगा।


कंपैनियन मोड
मेसेजिंग ऐप में मिलने वाले मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर के साथ यूजर्स प्राइमरी डिवाइस के अलावा डेस्कटॉप या PC में भी उसी नंबर से लॉगिन किया जा सकता है। वहीं, नया कंपैनियन मोड एक से ज्यादा मोबाइल डिवाइसेज में एक ही नंबर से लॉगिन का विकल्प देगी। मजेदार बात यह है कि यह फीचर Android और iPhone दोनों में एक ही नंबर से लॉगिन करने देगी।

स्टेटस पर वॉइस नोट्स
मेटा की ओनरशिप वाली ऐप में यू
जर्स स्टेटस लगा सकते हैं और स्टेटस में फोटो-वीडियो या टेक्स्ट शेयर करने का विकल्प मिलता है। नए फीचर के साथ अब यूजर्स स्टेटस में ऑडियो नोट्स भी शेयर कर पाएंगे।

सर्च मेसेज बाय डेट्स
मेसेजेस सर्च करना नए साल में आसान होने वाला है और यूजर्स डेट के हिसाब से मेसेजेस सर्च कर पाएंगे। यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और अगले कुछ महीनों में सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा। 

 

# Whatsapp

Source : Agency

पाठको की राय